Funny Jokes in Hindi: सेहत की राज हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से आप बच सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।
संता को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला, ''ले काट ले जितना काटना है काट ले''
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला, ''अबे तू इंसान है या भूत''
संता- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा ये पैर नकली है।