फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतर का हो गया एक्सीडेंट, होश आया तो कही मजेदार बात

Mon, 15 Jan 2024 12:42 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियों को भी आसानी से हल कर सकते हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इससे हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...

महिला- बाबा मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है।
रिश्ते में प्यार बढ़ाने का कोई उपाय बताओ !
बाबा- बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाट्सएप का उपवास रखो।
रिश्ते में पहले जैसा प्रेम आ जाएगा !
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कार से टकरा कर कबूतर बेहोश हो गया!
एक आदमी उसे उठा कर घर ले
गया और पिंजरे में डाल दिया! 
कबूतर को होश आया और बोला- आईला
जेल हो गई !! वो कार वाला मर गया क्या?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू- जब घरवाले मुझपर गुस्सा करते हैं,
तो मैं सबसे पहले... 
अपना मोबाइल साइड में रख देता हूं,
कहीं छीन न लें...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता आठवीं में आठवीं बार फेल हो गए
संता- चल खुदखुशी कर लेते हैं
बंता- साले, पागल हो गया है? 
अगले जनम में फिर नर्सरी से शुरू करना पड़ेगा!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन
इंसान रईस बनता जाता है…!
घंटु- वो कैसे…?
बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आंखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं…
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें