फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: भिखारी ने अपने बेटे से कही ऐसी बात, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 08 Sep 2023 11:18 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes In Hindi: आजकल अधिक काम के दबाव और चिंता के कारण लोग अक्सर तनाव से होने वाली अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की कोई समस्या ना हो, तो आपको अपनी देखभाल जरूर करनी चाहिए। यदि आप दिन में थोड़ा समय निकालकर हंसी-ठिठोली कर लें, तो इस तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट घोलते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी मां को सुनकर उन्हें हंसा-हंसा कर लोटपोट कर सकते हैं।    

भिखारी (अपने बेटे से)- बेटे, यदि हमारी सात लाख की लॉटरी लग गई
तो सबसे पहले मकान खरीदूंगा, फिर अपने और तुम सबके लिए नए-नए
कपड़े सिलवाऊंगा, इसके अलावा।
बेटा (पिता की बात बीच में काटते हुए)- इसके अलावा पापा एक कार खरीद लेना। 
हम लोग उसमें बैठकर भीख मांगने चला करेंगे, क्योंकि मैं पैदल चलते-चलते थक जाता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू और चंटू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
अध्यापिका - तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
मंटू- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मां अपनी बेटी को डांट रही थी, 
देख बेटी सुधर जा वरना तेरी शादी किसी भिखारी से कर दूंगी….. 
तभी बाहर से आवाज आई मां जी, खड़े रहें कि जाएं
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक औरत एक घंटे में 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी।
बच्चा- एक भी नहीं, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी।
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता (बंता से)- अगर एक शेर तेरी बीवी और सास पर एक
साथ अटैक कर दे, तो तू किसे बचाएगा? 
बंता- बेशक शेर को।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें