फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: बेटा- मम्मी तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है? मां का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 13 Oct 2023 11:27 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से मन की उदासी दूर होती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi ) और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...

अध्यापक- रोहन, अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हों,
जिनमें से छः तुम निर्मला को दे दो,
चार सुनीता को दे दो और
पांच डौली को दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर ! मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेगी
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मां-कल आधी रात को कमरे में आके बोली- बेटा तुझे पता है, कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
संता- हां मां …फिर?
मां- चुप चाप फोन बंद कर के सो जा…..
नहीं तो तेरे इसी फोन पे पैट्रोल डाल के आग लगा दूंगी….
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है।
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए।
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े।
पप्पू- पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है।
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- लोहा लोहे को काटता है
और हीरा हीरे को काटता है.
तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने उसे काट लिया।
अब पप्पू अस्पताल में भर्ती है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25,000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें