Funny Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुच जरूरी होता है। प्रसन्न रहने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने-हंसाने से आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।