फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता- पत्नी को बेगम क्यों कहा जाता है? बंता ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 24 May 2023 03:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी की आपाधापी में लोगों के हंसने का समय नहीं है। इसकी वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं, जिससे बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। जोक्स और चुटकुले लोगों की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। खुश रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से लोग स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : iStock
बंता- आखिर आज पता चल ही गया कि पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं...
संता- क्यों?
बंता- क्योंकि शादी के बाद पत्नी बे, गम हो जाती है और सारे गम पति के हिस्से में चले जाते हैं।
संता की बात सुनकर सोनू हैरान रह गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? 
पति- पगली ऑल आउट पी ले.. 
छह सेकंड में काम शुरू...!

Jokes in Hindi: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : iStock
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई... 
पति ने ऑफिस से फोन किया- रात के खाने में क्या बनाया.. 
पत्नी गुस्से में- जहर... 
पति- मैं आज देर से घर आउंगा तुम खाकर सो जाना...

Hindi Jokes: टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो? बच्चे ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Today Funny Jokes - फोटो : iStock
संता (दूधवाले से)- तुम्हारी दुकान का दूध खराब है, शरबत में डाला दूध फट गया।
दूधवाला (संता से)- कौन से शरबत में डाला था?
संता- नींबू पानी में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें