जोक्स इन हिंदी: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।
बहू- क्या हुआ सासू मां?
सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है
बहू- सिरदर्द होने पर कुछ देर अपनी,
बेटी से बात किया करो मांजी
सास- ऐसा क्यों?
बहू- आपने सुना तो होगा मांजी,
जहर ही जहर को मारता है
सास बेहोश.......
सास- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया?
बहू- नहीं मांजी ऐसा नहीं है
उन्होंने मुझे आपको और आपके बेटे को
कैसे संभालना है, यह सिखाया है?