फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: शादी से पहले मायके से खाना बनाना सीख कर नहीं आ सकती थी क्या? बहू का जवाब सुनकर सास के उड़ गए होश

Mon, 14 Sep 2026 04:18 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

लेटेस्ट चुटकुले: बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी इंसान को थोड़ी देर हंसने का सुझाव देते हैं कि हर इंसान को थोड़ी देर रोज जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। 

विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : Adobe Stock
वायरल जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। उसके लिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए भी वक्त नहीं होता है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए ऐसे में हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



सास- शादी से पहले मायके से खाना बनाना,
सीख कर नहीं आ सकती थी?
बहू- वो मेरा मायका है,
कोई  Hotel Management का स्कूल नहीं
जवाब सुनकर सास की बोलती बंद हो गई......
विज्ञापन

2 of 5
पति पत्नी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू अपनी पत्नी को लेकर मार्केट गया
रास्ते में उसे एक लड़की ने मुस्कुरा कर हैलो किया 
पप्पू की पत्नी (गुस्से में)- कौन थी वो?
पप्पू- प्लीज दिमाग खराब मत करो,
अभी उसको भी बताना है कि तुम कौन हो?



एक औरत अपने पति से मिलने जेल गई
वहां से बाहर आने पर उसने जेलर से कहा- 
तुम लोग मेरे पति से इतना काम क्यों करवाते हो?
जेलर- कौन सा काम मैडम?
वो तो सिर्फ खाता है, पीता है और सोता है
औरत- तो क्या मेरे पति झूठ बोल रहे हैं कि
वो सुरंग खोद रहे हैं......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock
टीचर - बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है,
जो हमेशा दूसरों की मदद करे
पप्पू- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं,
न हमें आपस में दिखाने देते हैं.....



98 साल के बूढ़े आदमी से शादी को लेकर 18 साल की लड़की ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले


चुटकुले: सास से दामाद - मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली-
जानू, आपका दिल कितना कुरकुरा है
लड़का- अरे पगली, दिल कुरकुरा नहीं है,
जेब में बीड़ी का बंडल पड़ा है......




लड़की ने फेसबुक पर लिखा- 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया- धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझकर पीट दिया......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- जब तुम्हें पता था कि गाड़ी लड़की चला रही है, तो 
रोड़ से थोड़ा दूर रहना था
पप्पू- कौन सा रोड़?, मैं तो खेत में बीड़ी पी रहा था.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें