हिंदी जोक्स: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....
98 साल के बूढ़े आदमी और 18 साल की लड़की ने शादी कर ली
मीडिया ने लड़की से पूछा- इनमें आपको शादी लायक क्या दिखा?
लड़की- एक तो इनकी Income, दूसरे इनके दिनकम......
पति- आज 8 बजे कुत्तों की रेस है,
मुझे वहां जाना है
पत्नी- आप भी न हद करते हो,
ठीक से चला जाता नहीं और
रेस लगाने की पड़ी है.....