जोक्स का खजाना: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं, वायरल हो रहे मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
सास के साथ
गुरुजी का प्रवचन सुनने गई बहू
गुरुजी- जो स्वर्ग जाना चाहता है,
वह अपना हाथ ऊपर करो
बहू की
सास और
ननंद ने हाथ उठाया,
मगर
बहू ने नहीं उठाया
गुरुजी ने
बहू से पूछा -
क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहती?
बहू- बस ये दोनों चली जाएं तो,
मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा.....