फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny jokes: पापा को आता देख गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को दी ऐसी सलाह, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 08 May 2022 06:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Most Funny Chutkuel in Hindi: हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही घर में खुशी का माहौल रहता है और उदासी दूर रहती है। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि किसी भी समय हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

चंडीगढ़ की एक खूबसूरत लड़की को ठंड में ठिठुरता देख एक बिहारी लड़का बोला...

लड़का- का ओ, मैडम, हिस्टीरिया के पेशेंट हो का

लड़की- गाल पर थप्पड़ मार कर बोली

इडियट, शादी मे जा रही हूं।

लड़का रोनी सूरत बनाकर बोला- गुस्सा क्यों कर रही हो...हमरे यहां लड़की ऐसे ही रात में भूत खेलाती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

गर्लफ्रेंड- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।

बॉयफ्रेंड- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है….! 

गर्लफ्रेंड- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है…!
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ, तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?

कार चालक- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।

जज- ओह, छोड़ दो इस मासूम को, ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता।

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

मेंढक पप्पू से- तुम्हारे पास दिमाग नाम की कोई चीज़ है क्या ?

पप्पू- है।

मेंढक- नहीं है।

पप्पू- अरे भाई, बोला ना है।

मेंढक- नहीं है, नहीं है, नहीं है … और यह बोलते हुए मेंढक कुए में छलांग लगा देता है।

पप्पू- हे भगवान्, इसमें आत्महत्या करने वाली तो कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
रिंकू- जितना आपकी बेटी 1 महीने में उड़ाती है, 1 हफ़्ते में मेरी गाड़ी उतना तेल खाती है 

लड़की का बाप- ऐसी कौन सी गाड़ी चलाता है बे 

मोनू- रोडरोलर
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी– कहां हो बेटे? 

चिंटू– हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक है इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! 

आप कहां हो? 

पिताजी– ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं एक हाफ मेरा भी ले लेना..
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था 

मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार बोला- मार दे मुझे डरपोक कहीं के.! 

तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं…!
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है, देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें