हिंदी चुटकुले: चिंता और मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम खुश रहते हैं तो हमसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। वर्तमान समय में मानसिक तनाव के ज्यादातर लोग शिकार हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी प्रसन्न रहें। योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पिंटू-एक दिन हलवाई की दुकान पर गया और जी भरकर जलेबी खाई...
दुकानदार- अरे कहां जा रहे हो जलेबी के पैसे तो देते जाओ...
पिंटू - पैसे तो नहीं हैं मेरे पास... फिर क्या दुकानदार ने पिंटू को जमकर धोया...
पिटाई होने के बाद पिंटू बोला...अगर इतने में ही मिलती हैं
तो इसी भाव एक किलो जलेबी और तोल दो...
दुकानदार बेहोश...