मजेदार चुटकुले: हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। दिनभर के काम से कम खाली होने पर तो हमें हंसना ही चाहिए। हंसने से आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसते मुस्कुराते रहने की सलाह देते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इन्हें पढ़कर भी आप खुलकर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर-
बीवी- जी अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर बताइए?
पति- देख भाग्यवान, अरेंज मैरिज का मतलब होता है
“बिका हुआ माल वापस नहीं होगा”
और लव मैरिज का मतलब होता है
“पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”।