फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: पप्पू को अनजान नम्बर से आया मैसेज, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 25 Sep 2023 11:53 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In HIndi: हंसने मुस्कुराने से आप तनाव मुक्त महसूस करते हैं। साथ ही सेहतमंद रहने के लिए भी हंसना बहुत जरूरी होता है। अगर आप हर रोज अपने लिए थोड़ा समय निकालकर हंसते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहेगा और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप किसी वजह से मानसिक तनाव में हैं और हंसना शुरू कर दीजिए, तो यह थेरेपी आपके तनाव को कम करती है। इसलिए हम सभी को दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ चटपटे चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

बॉस (कर्मचारी से)- मुझे आंखें डोनेट करनी हैं।
कर्मचारी- हॉस्पिटल चलते हैं।
डॉक्टर (कर्मचारी से)-आपके बॉस को कुछ कहना हैं..?
कर्मचारी- हां! जिसे भी बॉस की आंखे लगाओ,
बता देना कि ये 2 पैग पीने के बाद खुलती हैं…।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू को एक अनजान नम्बर से मैसेज आया!!!
उसने अपने सब दोस्तों से वो मैसेज पेपर पे लिखवाया।
दोस्त ये तू क्यों कर रहा हैं।
पप्पू- सबकी लिखावट मैसेज की
लिखावट से मैच करने के लिये.!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
इंसान सबसे ज्यादा माफ़ी किसके सामने मांगता है..?
सोंचो..! सोंचो..!
आप सोच रहे हो की पत्नी..!
नहीं..
भिखारी के सामने – माफ करो बाबा..

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
ससुर- ऐसा क्यों?
घर जमाई- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- ऑपरेशन सही से करना।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा?
मरीज- क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है,
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और 
यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें