New Year Jokes 2024: हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए, क्योंकि हंसने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हम खुश रहते हैं, तो हमारे आसपास रहने वाले लोग भी प्रसन्न रहते हैं। हंसने से बुरा समय भी जल्दी बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसी को अपनी जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। हंसने से इंसान के चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको नए साल पर हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
संता अपने दोस्त से- नया साल शुरू होने वाला है,कोई गलती, गुस्ताखी, या खता हो गई हो तो टेंशन मत लो...
बंता- अच्छा ऐसा है क्या?
संता- हां माफी मांग लो, मैं आज अच्छे मूड में हूं
बंता ने फिर मांगी तो नहीं मांगी लेकिन संता की धुनाई जरूर कर दी।