जोक्स इन हिंदी: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
बेटी- मुझे मेरे कॉलेज के एक शिक्षक,
बहुत हैंडसम लगते हैं
मां- शिक्षक पिता समान होते हैं
बेटी- मां तुम हमेशा अपने बारें में सोचती हो
बेटी का जवाब सुनकर
मां के होश उड़ गए......
बेटी- शादी कब होती है?
मां- जिस प्रकार पाप का घड़ा भरते ही मृत्यु हो जाती है,
उसी प्रकार खुशियों का घड़ा भरते ही शादी हो जाती है
मां की बात सुनकर
बेटी की बोलती हो गई बंद....