हंसने-मुस्कराने से इंसान सेहतमंद रहता है। इसके साथ ही हंसने से मानसिक तनाव भी कम हो जाता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिली रही हो, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये सिलसिला...
टप्पू ने पप्पू से पूछा - तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की
पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?
पप्पू - यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड
नहीं था...
टप्पू - तो?
पप्पू- जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी...
मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!