आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियां आपसे दूर ररहती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु का भी कहना है कि हंसने-मुस्कुराने से इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने से आपके चेहरा हमेशा चमकता रहता है। इसके अलावा हंसने वाले इंसान को लोग पसंद करते हैं जिसके वजह से आप हमेशा लोगों के फेवरिट रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये सिलसिला...
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?