Latest Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छी हवा, अच्छे खानपान की तरह स्वस्थ रहने के लिए हंसी की भी जरूरत होती है। अगर आप सुबह-शाम हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपसे दूर रहेगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
एक भिखारी को 100 का नोट मिला वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया 1500 रुपये का बिल आया,
उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया इसे कहते हैं... फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया