Latest Jokes: नियमित रूप से खुल कर हंसने से आप मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करते हैं जिससे आपकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। हंसने से याददाश्त अच्छी होती है। हंसने के लिए आप कुछ मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...!
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . .
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...!
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!