फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: यमराज- हे प्राणी, तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 11 Feb 2022 06:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
हंसना इंसान के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। हंसने की वजह से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर रोज कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।

संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 

लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?

संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...

लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न

संता- चौंककर हां, बिलकुल सही

लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू

लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 

संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी

उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock

यमराज- हे प्राणी, तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क 

आदमी- हे प्रभु, पृथ्वी से मेरा मोबाइल चार्जर मंगवा दो, मैं कहीं भी रह लूंगा
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
त्योहार के अवसर पर दुकान की भाभी जी ने सभी कपड़े देख लिए...

भाभी जी- सामने वाले बैग में क्या है?

दुकान वाला- भाभी जी, थोड़ा रहम करो, उसमें मेरा सामान रखा है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock


एक आदमी 2 महीने से अस्पताल में था, जब उसे डिस्चार्ज किया जाने लगा तो उसने महसूस किया कि उसे नर्स से प्यार हो गया है...

उसने सोचा दिल की बात कह देनी चाहिए....

उसने जैसे ही नर्स को देखा तो बोला- आई लव यू नर्स...तुमने मेरा दिल चुरा लिया है...

नर्स- चल हट झूठे, हमने तो तेरी सिर्फ किडनी चुराई है...

आदमी बेहोश....अब दोबारा अस्पताल में भर्ती हैं....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो 

स्टूडेंट- सर प्रश्न पूछो

टीचर- बताओ सबसे ज्यदा नकल कहां होती है..?

स्टूडेंट- सर, व्हाट्स एप पर

टीचर- शाबाश, लो 10 में 10 नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें