फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: जब चिंटू ने ऐम्बुलेंस वाले से कही मजेदार बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 17 Feb 2022 07:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
हंसने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुलों को हमें हंसाने में बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके पास भी हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

चिंटू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।

उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।

ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।

चिंटू- कनॉट प्लेस में।

ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।

जवाब में कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?

दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?

चिंटू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,

इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।

आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना....

 कुछ दिन बाद... बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...

चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो। 

दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

मैनेजर- क्या कोई बता सकता है कि ऑनलाइन खाना
बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?

पप्पू- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाए 
गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है।

पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- पापा हमारे नए पड़ोसी बहुत गरीब हैं।

पापा- तुम्हें कैसे पता?

पप्पू- उनके बेटे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया है,
उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : istock

पत्नी- आप बहुत मोटे हो गए हो।

पति- तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो।

पत्नी- पर मैं तो मां बनने वाली हूं।

पति- तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें