सुबह-शाम की एक छोटी सी मुस्कान आपको गंभीर बीमारियों से दूर रख सकती है। सिर्फ यही नहीं हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। हमेशा खुश रहने वाला व्यक्ति ज्यादा सालों तक जीवित रहता है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। हम हंसने में इनकी मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....
परीक्षा में सवाल आया- सच्चा मित्र किसे कहते हैं...?
पप्पू ने धमाकेदार जवाब दिया -
सच्चा मित्र वो होता है, जो आपकी गालियां सुनता है
और आपकी सेटिंग करने में आपकी सहायता
करता है।
आपकी क्रश को भाभी-भाभी बोलता है,
जो आपके घरवालों की नजरों में गिरा रहता है।
कुल मिलाकर सच्चा मित्र बेटे समान होता है...!