फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes In Hindi: टीचर ने बच्चों से पूछा- कुतुबमीनार कहां है? मिला धमाकेदार जवाब

Sun, 13 Feb 2022 03:44 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। सिर्फ यही नहीं हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। ज्यादा खुश रहने वाले व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....
 
शिक्षक बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में पढ़ा रहे थे। 
शिक्षक ने कहा दिल्ली में कुतुबमीनार है।
उसी वक्त चिंटू आ  गया...
टीचर ने शिन्टु का कान पकड़कर पूछा, बताओं मैं अभी क्या पढ़ा रहा था। 
चिंटू हड़बड़ाते हुए बोला... दिल्ली में कुत्ता बीमार है...
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
सोनू - भाई एक केला कितने का है
केले वाला- दस रुपए का
सोनू - चार रुपए का दे दो न
केले वाला-इतने में सिर्फ केले का छिलका आएगा
सोनू -ठीक है एक काम करो छिलका उतार लो और 6 रुपए में केला दे दो।
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टिंकू ने अपने दोस्त पिंकू से कहा, मैं रात को देर से घर पहुंचा तो बीवी ने दरवाजा ही नहीं खोला...पूरी रात बाहर गुजारनी पड़ी
पिंकू - अच्छा, फिर क्या हुआ, तो तेरी बीवी ने सुबह को दरवाजा खोला या नहीं।
टिंकू - अरे नहीं यार, सुबह दारु उतरी तो ध्यान आया कि मेरी तो शादी ही नहीं हुई है...

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
रिंकू का एक दोस्त चाइनीज था, शादी के एक साल बाद उसकी बीवी मर गई।
रिंकू  उसे सांत्वना देने पहुंचा और बोला...
कोई बात नहीं यार, शुक्र कर भगवान का जो चाइनीज होकर भी तेरी बीवी एक साल चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
संता के जले हुए होंठ देखकर बंता ने पूछा ये कैसे हो गया यार...
संता- कुछ नहीं यार बीवी मायके जा रही थी उसे स्टेशन छोड़ने गया था तो खुशी में ट्रेन का इंजन चूम लिया...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें