फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: संता ने बंता के कुत्ते को किताब फाड़ने की दी ऐसी सजा, जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़िए वायरल जोक्स

Sat, 25 Dec 2021 04:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अगर आप भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसते रहने से इंसान का मन स्वस्थ रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा खुश रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसना का सिलसिला...


संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, आज सुबह तुम्हारे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी 

बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं 

संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है 

बंता- चौंकते हुए, कैसे? 

संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ।

पप्पू- आम, केला, अमरूद।

टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ।

पप्पू- एक दर्जन केले।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...

भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?

भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर

फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?

भगवान बोले-रत्ती बराबर

लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए

भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी।

हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।

टीचर-तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?

लड़की-आई नहीं थी ना उस दिन।

टीचर-क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?

लड़की-नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी !!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?

स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।

टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?

स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें