फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता और बंता की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Mon, 20 Jun 2022 06:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: जिंदगी धूप छांव से भरी हुई, लेकिन हमें बुरे वक्त में भी निराश नहीं होना चाहिए। हम सभी को अपन बुरे वक्त का हंसकर सामना करना चाहिए, क्योंकि हंसने से बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुश रहना बेहद जरूरी है। इसीलिए आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला 
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले- हर महीने कितना कमा लेते हो...?
संता- इस महीने दो करोड़ कमाए थे, लेकिन.... 
लड़की वाले- फिर क्या हुआ...? 
संता- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया और सारी कमाई चली गई। 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बंता ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया।
बॉस ने गुस्सा करते हुये बोला- 
तुमने अपनी औकात देखी हैं, जितनी तुझे सैलेरी मिलती हैं, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
बंता बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती हैं, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो। 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो 
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो 
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे... 
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा? 
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें