हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान को खाली समय में जरूर हंसना चाहिए। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसी एक योग की तरह है और दवा का भी काम करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानिसक तनाव से बच सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूँ, कौन कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं
पति खुश होकर- अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का टाइम से आ जाऊंगा।