Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा और अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है। उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही कारण है कि लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं।
एक शराबी नशे में धुत होकर एक मंदिर के सामने से प्रतिदिन गुजरता...
और भगवान को प्रणाम कर आगे निकल जाता।
पुजारी हर रोज यही सोचता कि शराबी आखिर नशे में भगवान से कहता क्या होगा?
फिर एक दिन पुजारी ने भगवान शिव जी के स्थान पर गणेश जी की मूर्ति रख दी।
जब शराबी वहां से निकला, तो उसने श्री गणेश को देखकर कहा-
अरे छोटू, तेरे पापा से कह देना मैं आया था।’