फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: पिता- कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है, बेटे का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 29 Dec 2021 08:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
हंसने से इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। इसलिए हम आपके लिए नए-नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुके पाएगी। 


एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।

बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।

पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?

बेटा- फेसबुक।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...

लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।

डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।

लड़की- एक्स रे में क्या होता है?

डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...

लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।

डॉक्टर बेहोश!!!

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।

एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?

पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं !!
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?

स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।

टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?

स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : istock
रमेश (सुरेश से)- पूरी जिंदगी निकली जा रही है

इसी इंतजार में, कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।

सुरेश- क्या?

रमेश- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें