Latest Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के व्यस्त जीवन में लोग अक्सर हंसना भूल जाते हैं। ऐसे में कई लोग मानसिक तनाव जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं, लेकिन अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको हर दिन हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे होते हैं। हंसते समय शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जो एक एक्सरसाइज की तरह है। हंसने के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद आती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार और नए जोक्स जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।
एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं हैं
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया और छूट गया
इसे कहते हैं...
फाइनेन्शियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया।