फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 15 Oct 2022 01:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए मानसिक तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। तनाव से बचने के लिए हंसना और मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसी एक ऐसी दवा है जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पत्नी पति को फोन मिलाती है और पूछती है कहां हो? 
पति- याद है, पिछली दीपावली पर हम एक ज्वैलरी की दुकान में गये थे, वहां तुम्हें एक हार पसंद भी आ गया था।
पत्नी- हां याद आया।
पति- और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे। 
पत्नी (खुशी से)- हां, हां याद है।
पति- और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन मैं तुम्हें दूंगा।
पत्नी (और ज्यादा खुशी से)- हां, हां, हां.. बहुत अच्छी तरह से याद है।
पति- तो बस उसी के बगल वाली दुकान में बाल कटवा रहा हूं, थोड़ा लेट आऊंगा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी
पत्नी- समझदार औरत तुमसे कभी शादी नहीं कर सकती।
पति- मुझे बस यही साबित करना था।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला- 
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने...


Funny Jokes: भूलने की बीमारी का डॉक्टर ने बताया ऐसा इलाज, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले


 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?” 
पति- बोलो! क्या हुआ?” 
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो 
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
बंता- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
संता- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
बंता- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : istock
तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही सरला आंटी से कंडक्टर बोला...
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
सरला आंटी- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
सरला आंटी- कर्मफूटे,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें