Jokes Hindi: हम सभी को मानसिक तनाव से बचने के लिए इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने की जरूरत है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
बबली भाभी फिल्म देखने गई थी,
इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती भाभी ने
कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा- भाई साहब,
क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
आदमी (गुस्से में)- हां, कुचला था, पर अब क्यों माफी मांग रही हो?
बबली भाभी- माफी-वाफी नहीं भैया, इसका मतलब कि मेरी सीट इसी लाइन में है....!!