फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने अपने बॉस से पूछा एक सवाल, जवाब जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 08 Dec 2023 01:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes In Hindi: हंसते-मुस्कुराते रहना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। असल में हंसना किसी व्यायाम की तरह है जिसमें चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज हो जाती है और आप मानसिक रूप से आरामदायक महसूस करते हैं। मन स्वस्थ रहेगा तो आप अच्छी तरह से काम भी कर पाएंगे। तो अपनी दैनिक जीवन में हंसी को जरूर शामिल कीजिए। रोजाना कुछ वक्त खुद के लिए निकालें जिसमें आप जीवन का आनंद ले सकें, परिवार-दोस्तों के साथ खुलकर हंस सकें। जोक्स-चुटकुले आपको हंसाने और कुछ  पल के लिए खुशियां देने का तरीका हो सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं, आइए ऐसे ही कुछ चुटकुलों का आनंद लेते हैं।

टिंकू ने चिड़ियाघर में नौकरी कर ली…
उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया.
अफसर- टिंकू तुमने शेर के पिंजरे को ताला क्यों नहीं लगाया?
टिंकू- क्या जरूरत है...इतने खतरनाक जानवर को कौन चुराएगा?
टिंकू को धक्के मारकर निकाला गया बाहर!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मुझे अजीब से बीमारी है, मेरी बीवी जो बोलती है,
मुझे सुनाई नहीं देता है।
डॉक्टर- ये बीमारी नहीं है, तुम पर भगवान की कृपा है...!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पतिदेव को खाली बैठा देखकर
पत्नी ने उंगली के इशारे से बुलाया...
पति- बोलो क्या काम है?
पत्नी- कुछ नहीं, बस अपनी उंगली की ताकत चेक कर रही थी!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने अपने बॉस से एक दिन पूछा-
सर, आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से क्यों देखती है?
बॉस ने ठंडी सांस ली और कहा- क्योंकि तुमसे पहले वही
मेरी सेक्रेटरी थी!!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दुकानदार एक औरत को कपड़े दिखा-दिखाकर थक गया...
आखिरकार बोला- मुझे अफसोस है कि मैं आपको कोई कपड़ा
पसंद नहीं करवा पाया।
औरत- कोई बात नहीं, मैं तो वैसे भी सब्जी लेने निकली थी...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें