फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है? चिंटू ने दिया हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाला जवाब

Fri, 08 Dec 2023 01:16 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Funny: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को साकात्मक बनाए रखने और स्वस्थ रहने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। हंसने से मन शांत रहता है और मन शांत और स्वस्थ है तो आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, कुछ पल के लिए ही सही आप सारे तनाव को भूल जाएंगे। तो आइए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।

लड़का (प्यार से)- जी आप क्या करती हो?
लड़की (गुस्से में)- जी मैं इग्नोर करती हूं और
ज्यादा गुस्सा आने पर गाली भी देती हूं...!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चंपू- सोचा था, दो पैग मार के 10 बजे तक घर पहुंच जाऊंगा।
गप्पू- हां तो क्या हुआ?
चंपू- ये पैग और टाइम कब आपस में बदल गए, पता ही नहीं चला यार!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की (बॉयफ्रेंड से)- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा, माय स्वीटू,
मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा....
लड़का (हैरानी से देखते हुए)- अरे प्रपोज कर रही है या गोद ले रही है..!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है? 
चिंटू- बस पूछो मत पापा
पापा बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है 
बेटा आपकी होने वाली बहू 12th में पास हो गई है
फिर क्या था....दे लात और दे चप्पल पड़ी! जमकर हुई धुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी सफर कर रहे थे, तभी एक भिखारी आया...
पति अभी पर्स निकाला ही रहा था कि...
भिखारी बोला- जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे...!
फिर क्या...
पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें