फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Husband Wife Jokes: जब पत्नी ने कहा- सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, पति का जवाब सुन हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 26 Mar 2022 04:17 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
जिस प्रकार हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए बेहतर हवा और अच्छे खाने की जरूरत होती है, उसी प्रकार हमारे मन को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की भी जरूरत होती है। जो लोग बहुत कम हंसते हैं, वह अक्सर किसी तरह के मानसिक रोग के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से लोग इस तरह की समस्याओं का बेहतर तरीके से सामना कर सकते हैं। साथ ही इनसे छुटकारा भी पा सकते हैं। हंसने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। इससे हमारी इम्यूनिटी भी बेहतर रहती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसी का ये सिलसिला...

पत्नी- सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं? 
पति - पगली ऑल आउट पी ले.. 
छह सेकंड में काम शुरू.
विज्ञापन

2 of 7
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
जज- तुम्हे गिरफ्तार क्यों किया गया ?
सरदार- पता नहीं … भाई मैं तो सुबह सुबह शॉपिंग कर रहा था .. और मुझे गिरफ्तार किया गया ?
जज- अच्छा लेकिन ये तो कोई गुनाह नहीं हुआ!
सरदार- हां मैं भी कब से इन्हें यही समझाने की कोशिश कर रहा हूं।
जज- आप सुबह कब शॉपिंग कर रहे थे? 
सरदार- जी दुकान खुलने से पहले।
विज्ञापन

3 of 7
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
हरीश- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है ?
पप्पू- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लाया था।
हरीश- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
पप्पू- मेरी पत्नी का नाम तपस्या है लेकिन केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया “हैप्पी बर्थडे समस्या”!

4 of 7
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी किसी कॉलेज के टॉयलेट में गया, अंदर टॉयलेट सीट पर बैठा तो दीवार पर लिखा हुआ देखा,
“इतना जोर अगर पढाई में लगाता तो, तू आज किसी अच्छी सीट पर बैठा होता।
 
विज्ञापन

5 of 7
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है।
बहू- मां जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया….
सास- कोई बात नहीं, ये तो हर पति-पत्नी में होता रहता है।
बहू- वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइये अब लाश का क्या करना है।
विज्ञापन

6 of 7
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक गांव में बिजली आनी थी…!
लोग खुश होकर नाच रहे थे! एक कुत्ता भी नाचने लगा…!
किसी ने पूछा- तू क्यूँ नाच रहा है…?
कुत्ता बोला- खंबे भी तो लगेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
मच्छर का बच्चा पहली बार उड़ा… जब वापिस आया तो
बाप ने पूछा- “कैसा लगा उड़कर?”
मच्छर का बच्चा बोला:
“बहुत अच्छा… जहां भी गया, लोग तालियाँ बजा रहे थे”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें