फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIral Jokes: जब राहुल को रात भर नहीं आई नींद, पढ़िए गुदगुदाने वाले मजेदार चुटकुले

Sat, 26 Mar 2022 03:11 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
VIral Jokes: जब राहुल को रात भर नहीं आई नींद, - फोटो : iStock
जीवन की आपाधापी में लोगों की हंसी कहीं गुम सी हो गई है। आज के समय में लोगों के पास हंसने का समय भी नहीं है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में लोग कई बार कई बड़ी बीमारियों को शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन बीमारियों और परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय निकाल कर हंसना जरूर चाहिए। हंसने से हमारा शरीर और मस्तिष्क दोनों की स्वस्थ रहता है। इससे हम कई तरह की बीमारियों का भी सामना कर पाते हैं साथ ही उससे छुटकारा भी पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए खोलते हैं ये जोक्स का पिटारा...

राहुल- रात भर मुझे नींद नहीं आई. 
मनोज- क्यों? 
राहुल- रात भर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं।
विज्ञापन

2 of 7
VIral Jokes: जब राहुल को रात भर नहीं आई नींद, - फोटो : iStock
सुबह सुबह पत्नी ने पति से कहा, आज ब्रेकफास्ट आप बनावोगे।
पति को बड़ा गुस्सा आया, लेकिन कुछ नहीं कहा।
वह सीधे अपने वकील के घर गया, डाइवोर्स की अर्जी बनवाने।
लेकिन थोड़ी देर में ही वह वापस आ गया और ब्रेकफास्ट बनाने लग गया।
ऐसा सिर्फ इसलिये हुआ क्योंकि उसने बाहर से ही वकील साहब को अपनी पत्नी के कपड़े धोते हुए देख लिया था।
विज्ञापन

3 of 7
VIral Jokes: जब राहुल को रात भर नहीं आई नींद, - फोटो : iStock
पति पत्नी के बीच लड़ाई हुई.
पत्नी बाजार जाके जहर लाई और खा लिया.
लेकिन वो मरी नही बिमार हो गई
पति गुस्से से बोला
सौ बार कहा है चीजें देख कर खरीदा करो,
पैसे भी गये, काम भी नहीं हुआ।

4 of 7
VIral Jokes: जब राहुल को रात भर नहीं आई नींद, - फोटो : iStock
हवलदार:- सर कल रात सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले
किया था।
जेलर:- ये तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो?
हवलदार:- सर परेशानी ये है कि हनुमान बना कैदी अभी तक ‘संजीवनी लेकर वापस नहीं आया।
विज्ञापन

5 of 7
VIral Jokes: जब राहुल को रात भर नहीं आई नींद, - फोटो : Pixabay
पप्पू स्कूल की लड़की से बोला:
“आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो..”
लड़की- “मैं अभी जा कर सर को बोलती हूँ” .
पप्पू- “पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो गयी है”
विज्ञापन

6 of 7
VIral Jokes: जब राहुल को रात भर नहीं आई नींद, - फोटो : Pixabay
एक सरदार ने चिड़ियाघर में नौकरी कर ली
उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया.!
अफसर: तुमने शेर के पिंजरे को ताला क्यों नहीं लगाया.?
सरदार: क्या ज़रूरत है,इतने खतरनाक जानवर को कौन चुराएगा.?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
VIral Jokes: जब राहुल को रात भर नहीं आई नींद, - फोटो : iStock
सास- बहू, पडोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातो पर कभी विश्वास मत करना। 
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी ?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें