Funny Jokes: अगर आप भी उदास रहते हैं, तो आज से ही हंसना शुरू कर दीजिए। हंसी से आपका जीवन खुशहाल रहेगा और आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम लोगों को हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?