फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट लड़की का स्मार्ट जवाब: नहीं, मैं ऐसी लड़की नहीं हूं... पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 01 Apr 2019 03:51 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
funny jokes
लाइफ में बहुत सारे टेंशन हैं, तो उससे भी ज्यादा हंसी और खुशी की दरकार रहती है ताकि जीवन में हंसने-हंसाने का समा बना रहे। रोज की तरह आज भी हम आपके लाएं हैं हंसी का भरपूर डोज, तो फिर देर किस बात की हंसने-हंसाने के लिए हो जाइए तैयार।

जो धूप में भी न सूखे उसे पसीना कहते हैं...
और जो आधार कार्ड पर भी सुंदर दिखे...
उसे हसीना कहते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
एक महाकंजूस अपने बेटे को पीट रहा था...
पड़ोसी- क्यों पीट रहे हो इस मासूम को?
कंजूस- ये और मासूम? 
अरे! एक नंबर का शरारती है ये, मैंने इसे
1-1 सीढ़ी छोड़-छोड़ कर चढ़ने को कहा था।
चप्पल कम घिसेगी...
नालायक, 2-2 सीढ़ी छोड़-छोड़ कर चढ़ा
पजामा फट गया...
 
विज्ञापन

3 of 6
अजय: आपके बेटे की शादी तो तय हो हुई थी, फिर टूट कैसे गई? 
विजय: क्या बताएं, लड़का तो इंजीनियर है लेकिन उसने फेसबुक पर डाल दिया था, मैं भी चौकीदार। 
-----
जब बच्चा जमीन पर गिरकर रोने लगता है तो घरवालों का रिएक्शन... 
विदेशों में: Baby Dont Cry बोलकर चॉकलेट पकड़ा देते हैं। 
भारत में: जमीन को दो बार मारते हुए। ले मार दिया जमीन को अब चुप हो जा।

4 of 6
गर्मी का कहर शुरू...
एक औरत अकेले कब्रिस्तान में एक कब्र पर बैठी थी
एक राहगीर ने पूछा- डर नहीं लगता?
औरत- क्यों, इसमें डरने की क्या बात है...
अंदर गर्मी लग रही थी तो बाहर आ गई...
राहगीर अब कोमा में है...
----
स्मार्ट लड़की का स्मार्ट जवाब... 
चंपू (प्रेमिका से)- शादी के बाद तुम अलग घर की मांग तो नहीं करोगी।
प्रेमिका- नहीं, मैं ऐसी लड़की नहीं हूं। तुम शादी के बाद अपनी मां को अलग घर दिला देना।
विज्ञापन

5 of 6
पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी
पत्नी- एक...
पति- खामोश
पत्नी- दो... 
पति- फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...
पत्नी का रोना शुरू...
पति- गिनती गिन... गिनती
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, 
नहीं तो, मैं जहर खाने ही वाली थी...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता..., घर वाले नहीं मान रहे हैं।
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन है?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें