फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Joke: जब साली बोली- जीजू अगर मैं आपके गालों को चूम लूं तो आप क्या करोगे?

Fri, 15 Mar 2019 07:21 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 5
जोक्स की दुनिया में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है। ये वो जगह है जहां हम रोजाना आपके लिए फ्रेस और लेटेस्ट जोक्स लेकर आते हैं। वैसे रिश्तेदारों पर बने जोक्स हमेशा काफी पॉपुलर रहते हैं। इन जोक्स को पढ़ सभी इससे रिलेट कर पाते हैं और खूब हंसते हैं। तो फिर देर किस बात की हंसने के लिए तैयार हो जाइए। 

पापा- बेटी, बड़ी हो के क्या करोगी ?
बेटी- शादी...
पापा- गलत बात है... अभी से किसी का बुरा नहीं सोचते...!
-----
प्रेमिका ने प्रेमी से कहा- अपनी शादी के लिए! तुम मां से मिलकर देखो
प्रेमी बोला- नहीं डियर! अब तुम्हारे सिवाए कोई दूसरी मेरे मन में नहीं बस सकती

2 of 5
जब तुम काम के सिलसिले में बाहर चले जाते हो तो मुझे हमेशा घबराहट होती रहती है... पत्नी ने अपने सेल्समैन पति से शिकायत करते हुए कहा
पति- घबराओ नहीं प्रिये मैं इतनी जल्दी वापस आऊंगा कि तुमको पता भी नहीं चलेगा...
पत्नी- तुम्हारी यही हरकत तो मेरी घबराहट का असल कारण है...
--------
साली: अच्छा जीजू एक बात बताओ... ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?
जीजा: क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं...

3 of 5
एक खूबसूरत लड़की बस स्टैंड पर खड़ी थी... 
एक नौजवान बोला- चांद तो रात में निकलता हैं, आज दिन में कैसे निकल आया?
लड़की बोली- अरे उल्लू तो रात को बोलता था, आज दिन में कैसे बोल रहा है...
---------
यदि आप सोचते हैं कि काश आपकी शादी आपकी साली से हुई होती...
तो यकीन मानिए आपके साढ़ू भाई भी बिलकुल ऐसा ही सोचते होंगे...

4 of 5
- फोटो : Social Media
एक महिला ने नाटक में झगड़ालू पत्नी का सफल अभिनव किया... लोगों ने उसे बहुत पसंद किया
नाटक के बाद एक पत्रकार ने उससे पूछा- पहली बार में आपके सफलतम अभिनय का रहस्य क्या हैं?
महिला बोली- इसमें कोई खास बात नहीं...
मंच पर अपने कलाकार साथी के साथ बोलते समय मैंने मन में यही सोच लिया था वास्तव में अपने पति से बात कर रही हूं...
-----
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंग करते हुए
जीजा - वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा खुबसूरत हो...
साली - जीजू आप बड़े वो हो.
जीजा - अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी खुबसूरत कैसे हो? आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली - फोटोशॉप और कैमरा फ़िल्टर.
जीजा बेहोश...
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
मियां बीवी छत पे सो रहे थे...
चानक बीवी रोमांटिक मूड में बोली
सुनो जी आप तो मुझे 'किस' भी नहीं करते...
पति- अरे डार्लिंग अभी नहीं कर सकता
बीवी- क्यों ?
पति- वो तुम्हारी बहन की शादी होने वाली है ना...
बीवी- हां तो ?
पति- तो आज कल उसे किस की प्रैक्टिस करा रहा हूं...
बीवी बेहोश....
----------
संता- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे.
बंता- मैं अपनी बीवी को भी लाऊँगा
संता- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा.
बंता- भाई मैं तो शेर को बचाऊँगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं...
 
Next
AU ऐप में पढ़ें