जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
एक दिन पप्पू जूस वाले की दुकान पर गया...!
.
पप्पू - जल्दी से जूस पिला दो, लड़ाई होने वाली है...!
.
एक गिलास जूस पीने के बाद पप्पू -
एक और पिला दो, लड़ाई होने वाली है...!
.
जूस वाले ने पांच-सात गिलास जूस पिला दिया
और पूछा - भाई ये बताओ लड़ाई कब होने वाली है...?
.
पप्पू - जब तू पैसे मांगेगा...!