फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: प्रतियोगिता में पूछे गए सवाल का मिला ऐसा मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 24 Mar 2021 01:55 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

रिश्तेदार - और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है तुम्हारी...? 
.
.
चिंटू - अंकल, कोरोना के वजह से वो तो चलते-चलते
बहुत दूर निकल गई है मुझसे...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं...!
.
पापा - तू डर मत बेटे,
तू तो शेर का बच्चा है...!
.
पप्पू - मैडम भी यही कहती है...!
.
पापा - क्या...?
.
पप्पू - ना जाने किस जानवर की औलाद है
कुछ पढ़ता ही नहीं...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pexels.com
पिताजी - पढ़ेगा नहीं तो क्या करेगा...?
.
बेटा - बस चलाऊंगा, फिर अपनी बस लूंगा,
आम के बाग खरीदूंगा, बीवी को पढ़ाऊंगा,
उसे कलेक्टर बनाऊंगा, आपके नाम पर
अस्पताल खोलूंगा...!
.
पिताजी ने चप्पल निकाली और बोले -
तूने आज फिर सूर्यवंशम देखी है...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
नेता जी किसानों से मिलने गए...
.
नेता- ये आपके पैर खेत में
गंदे क्यों हो जाते हैं...?
.
किसान- साब मिटटी है न खेत में इसलिए
.
नेता- ओह्ह चिंता मत करो, हमारी सरकार आई,
तो पूरे खेत में फर्श बनवा देंगे...
.
किसान अभी तक बेहोश है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से पूछा गया... 
.
एक ऐसा वाक्य बताइए, जिसमें - दुविधा, जिज्ञासा,
डर, शांति, क्रोध और खुशी का आभास हो।
.
पुरस्कृत वाक्य था - मेरी पत्नी मुझसे बात नहीं कर रही है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें