फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: जब मार्कशीट देखकर बेटे पर भड़क गए पिता जी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 24 Mar 2021 12:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

शेर और शेरनी पेड़ के नीचे बैठे थे...
.
इतने में अचानक एक खरगोश उनके सामने से तेजी से भागता
हुआ निकल गया।
.
शेरनी - ये क्या था...?
.
शेर - ये फास्ट फूड था...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पोता - दादी आपने कौन-कौन सा देश घूम लिया है...?
.
दादी - अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान...
.
पोता - अब कौन सा घूमोगी...?
.
तभी पीछे से छोटे वाले पोते की आवाज आई....
.
कब्रिस्तान...
.
फिर दादी ने पोते को जी-भर के कूटा...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - मेकअप किसे कहते हैं...?
.
गप्पू - मुझे नहीं पता... तू बता।
.
पप्पू - आदमी के पैसों से ही आदमी को बेवकूफ बनाने की
साजिश मेकअप कहलाती है...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
इंटरव्यूअर - मैं तुमसे सिर्फ एक ही सवाल पूछूंगा,
बताओ जिंदगी में क्या खोया है और क्या पाया है...?
.
स्मार्ट लड़का - सर जिससे मिठाई बनती है वो खोया है
और जो चारपाई में लगा होता है वो पाया है...
.
इंटरव्यूअर बेहोश होते होते बचा...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक आदमी काम पर से थक-हार कर घर आया...
पत्नी ने पानी का गिलास दिया, तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने
पिता के पास पहुंचा... साइंस-39, इंग्लिश-46, मैथ्स-30
.
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी अपने बेटे से - ये मार्क्स आए
हैं, गधे शर्म नहीं आती...?
.
नालायक है तू नालायक...!
.
पत्नी - अरे आप सुनो तो...
.
आदमी - तू चुप बैठ... तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे।
.
फिर अपने बेटे से - अरे तेरा बाप दिनभर मेहनत करता है और
तू ऐसे मार्क्स लाता है...!
.
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए सुनता रहता है...
.
पत्नी - अरे सुनो तो...
.
आदमी - तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं
इसे...
.
पत्नी (इस बार तेज आवाज में) - अरे सुनो पहले... सुबह
अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
.
फिर घर में भयानक सन्नाटा पसर गया...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें