फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: सोनू ने पत्नी के बारे में कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 14 Jul 2021 09:57 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

----------------------------------

एक नेता जी नाव से कहीं जा रहे थे कि अचानक
जोरदार तूफान आया और उनकी नाव पलट गई।
.
नेता जी को तैरना नहीं आता था। उन्होंने भगवान से
प्रार्थना की, 'ईश्वर अगर मुझे बचा लेंगे, तो मैं गरीबों
में 21 किलो लड्डू बाटूंगा।'
.
फिर जोर से हवा चली और एक बड़ी से लहर के साथ
एक पेड़ बहता हुआ आ गया। नेता जी ने उसका सहारा
लेकर तैरने लगे। जब किनारा नजदीक आया, तो
चिल्लाए, 'कौन से लड्डू, कैसे लड्डू?'
.
फिर जोर से एक लहर आई और उनके हाथ से लकड़ी छूट गई।
नेता जी बोले, 'अरे भड़क क्यों रहे हो? मैं तो बस ये
पूछ रहा हूं कि लड्डू बेसन के या बूंदी के?'
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
ट्रेन में टीटी - बाबा कहां जाओगे...?
.
बाबा - बेटा जहां राम का जन्म हुआ था...!
.
टीटी - टिकट दिखाइए...!
.
बाबा - नहीं है बेटा...
.
टीटी - तो फिर चलिए...
.
बाबा - कहां...?
.
टीटी - कृष्ण के जन्मस्थान...!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - तुम्हारे होंठ कैसे जल गए...?
.
आदमी - मायके जाने के लिए पत्नी को
स्टेशन छोड़ने गया था...!
.
खुशी से इंजन को ही चूम लिया...!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
एक दिन सोनू अपनी पत्नी को मेले में घुमाने ले गया
.
मेले में एक चित्रकार उसके पास आया और बोला - सर, मैडम की तस्वीर बनवा लीजिए
.
ऐसी तस्वीर बनाऊंगा जो बोल उठेगी...!
.
सोनू - नहीं बनवानी भाई, पहले से ही इतना बोलती है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें