फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पत्नी की धमाकेदार बात सुन पति के उड़ गए होश...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 13 Jul 2021 08:35 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------

पप्पू अपने एक दोस्त से कह रहा था -
आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ...!
.
पड़ोसन बीवी से बोली - 'काश ये मेरे पति होते'
.
बीवी मुझसे बोली - आज के बाद आप
बर्तनों से दूर रहोगे...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बार 10 डॉक्टरों ने मिलकर
एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया...!
.
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने
कंपाउंडर से कहा - देखो कोई औजार
तो नहीं छूट गया पेट में...!
.
कंपाउंडर बोला- औजार तो सब हैं, लेकिन 
डॉक्टर वर्मा नहीं दिखाई दे रहे...!
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
जीवन क्या है...?
.
बचपन में होमवर्क...!
.
जवानी में होमलोन...!
.
बुढ़ापे में अलोन (अकेला)...!
.
फिर घर बैठकर अनुलोम-विलोम...!

4 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - कहां दर्द है...?
.
मरीज - अगर फीस कम करते हो,
तो बताऊंगा...!
.
वरना खुद ही ढूंढो...!
.
डॉक्टर साहब बेहोश...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
अगर कोई आदमी अपनी पत्नी के लिए
कार का दरवाजा खोल रहा है, तो
समझ जाओ कि
.
.
या तो कार नई है या फिर बीवी...!
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
परीक्षा में सवाल आया- सच्चा मित्र किसे कहते हैं? 
.
.
पप्पू ने धमाकेदार जवाब दिया -
सच्चा मित्र वो होता है, जो आपकी गालियां सुनता है
और आपकी सेटिंग करने में आपकी सहायता
करता है...!
.
आपकी क्रश को भाभी-भाभी बोलता है और आपके
घरवालों की नजरों में गिरा रहता है...!
.
कुल मिलाकर सच्चा मित्र बेटे समान होता है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
अभी छत की तीन-चार सीढ़ी चढ़ा ही था कि
बीवी बोली- कहां जा रहे हो...?
.
पति - चिड़िया को दाना देने...!
.
बीवी - तुम्हारी चिड़िया सात दिन के लिए
मायके गई है, नीचे आ जाओ...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें