फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संता का जवाब सुनकर भिखारी हुआ बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 06 Feb 2021 11:50 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------


सोनू: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन इंसान अमीर बनता जाता है।

मोनू: कैसे?

सोनू: बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आंखों में, शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
दुख क्या है..?

सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना..!

खुशी क्या है..?

रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि 
अभी पांच घंटे और सोना है..!


डबल खुशी क्या है..?
रात को नींद खुले और पता चले 
कल तो छुट्टी है...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
संता- डॉक्टर चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना...?
.

डॉक्टर- हां बिल्कुल...

संता- फिर ठीक है डॉक्टर, नहीं तो अनपढ़ आदमी
की जिंदगी भी कोई जिंदगी है...!!

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
टीचर (छात्र से) : 
एक उपाय बताओ जिससे वन की कटाई रोकी जा सके। 
 
छात्र : 
हमें परीक्षाओं को रद्द करके कागज बचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
भिखारी - दे दे बाबा...

संता - नहीं है, मेरे पास कुछ नहीं है..!

भिखारी - पांच रुपये का सवाल है बाबा...

संता - हां पूछो, क्या पता मुझे आता हो...!!!
.

भिखारी बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें