फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति- पत्नी की मजेदार बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sat, 06 Feb 2021 11:41 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------


पत्नी - अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...?

पति - शायद मै भी मर जाऊं...
.
पत्नी - क्यों...?

पति - कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media

पत्नी - क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने..?

पति (सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर..!

पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे..?

पति - कहीं तो नहीं गया था, वहीं रूका था..!

पत्नी - ध्यान कहां रहता है आप का...
आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको..?

पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया..!

पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका..?
.

पति - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या..?

पत्नी - सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!!!

विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media

पति - आज खाने में क्या बना रही हो?


पत्नी - आलू की सब्जी बना रही हूं!

पर मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि 
आलू अभी तक पके क्यों नहीं! 


पति - तो तुम ऐसा क्यों नहीं करती!


पत्नी - क्या करूं?

पति - तुम थोड़ी देर आलू से बातें करके देखो, 
शायद पक जाए...!!

4 of 5
Jokes - फोटो : social media

पति - पता है, विदेशों में तलाक लेना बहुत आसान है..!

पत्नी - जानती हूं, तभी तो वहां की लड़कियां
शादी के समय रोती नहीं हैं...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media

पतिः जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था तो फिर तुम्हारा चालान क्यों कटा?


पत्नीः उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी, इसलिए पुलिसवालों को दिखाया ही नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें