जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------
एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया -
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी...!
.
थानेदार - क्यों...?
.
सिपाही - क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था...!
.
थानेदार - गिरफ्तार कर लिया औरत को...?
.
सिपाही - नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है...!