फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पत्नी के बारे में पप्पू ने गप्पू को बताई ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 03 Apr 2021 11:08 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

बंटी - यार डब्बू, मच्छरों से छुटकारा पाने का क्या उपाय है...?
.
.
डब्बू - रात को सोने से पहले एक मच्छर मार दिया करो,
ताकि बाकी के मच्छर उसके जनाजे पर चले जाएं
और फिर आप मजे से सो सकें...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सत्य वचन...
.
जन्नत में जाना चाहते हो, तो मां के पांव दबा कर सोया करो...
.
चाहे मां आपकी हो या आपके बच्चों की
.
कोई फर्क नहीं पड़ता...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बॉस - जो अपनी बात दूसरों को समझा ना सके,
उसे गधा कहते हैं...!
.
.
.
चिंटू - सर, क्या मतलब है इसका,
मैं समझा नहीं...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कुछ औरतें नारियल खरीदते वक्त, उसे
तब तक कान पर लगाकर हिलाती रहती हैं...
.
जब तक
.
नारियल खुद नहीं बोल देता - 'ले ले बहन, मैं ही हूं'...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है...?
.
गप्पू - नहीं, तुम ही बताओ...
.
पप्पू - सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?'
.
ये 100% काम करता है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू की बीवी बेहोश हो गई...
.
डॉक्टर - ये तो मर गई है...!
.
जब उसको जलाने लगे तो वो उठ बैठी और बोली - मैं जिंदा हूं...!
.
पप्पू - चुपचाप पड़ी रह गंवार,
तू डॉक्टर से ज्यादा जानती है क्या? जलाओ जी जलाओ...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें