फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: सुबह-सुबह पति ने अखबार में पढ़ लिया कुछ ऐसा...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sat, 03 Apr 2021 09:46 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पति ने दरवाजा खोला, सामने कुरियर वाला था...!
.
पति - इसमें क्या है...?
.
कुरियर वाला - सर आपके खाने की चीज है, मैडम ने मंगाया है...!
.
पति ने फटाफट बॉक्स खोला... और फिर कुरियर वाले को जमकर धोया
और बोला - अब यही कमी रह गई थी तुमलोगों की
बेलन की भी होम डिलीवरी करने लगे...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बार फोन की घंटी सुन कर जब बंटी ने फोन उठाया, तो
दूसरी तरफ से आवाज आई -
हेलो, फ्रिज चल रहा है...?
.
बंटी - हां चल रहा है, आप कौन? 
.
फोन करके वाला (कॉलर) - तो फिर पकड़ लो, वर्ना भाग जाएगा...!
.
कॉलर ने थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया - हेलो, फ्रिज है...?
.
बंटी (गुस्से से) बोला - नहीं है...!
.
फोन करने वाला (कॉलर) - कहा था पकड़ लो, वर्ना भाग जाएगा...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी ने पति से पूछा...
अच्छा यह बताओ कि तुम मुर्ख हो या मैं...? 
.
.
पति (शांत मन से) चाय का घूंट लेते हुए बोला - प्रिये,
यह बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यंत तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो,
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मुर्ख व्यक्ति से विवाह करो...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
अनाउंसर - अत्याधिक बारिश के कारण सभी ट्रेनें लेट हैं...!
.
किसी को और कुछ पूछना है...?
.
एक महिला - क्या इस ड्रेस में मैं मोटी लग रही हूं...?
.
अनाउंसर ने पीट लिया माथा...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक पति सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था -
जिसमें एक जगह लिखा था - 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!
.
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
.
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था -
'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें