फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: शादी को लेकर पत्नी के सवाल का पति ने दिया धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 10 Mar 2021 09:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पत्नी - सुनो जी, अगर मै वक्त होती, तो शायद सबको
मेरी बहुत ज्यादा कद्र होती ना...?
.
पति - हां प्रियतम, तुम्हारा खौफ होता चारों तरफ...!
.
पत्नी - खौफ क्यों होता...?
.
पति - अरे, तुम्हें देखते ही लोग सहम जाते
और कहते हैं देखो बुरा वक्त आ रहा है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बेरोजगार का दर्द...
.
यहां रेलवे ग्रुप डी की तैयारी नहीं हो पा रही है
.
और...
.
सोनी मैक्स पर हीरालाल ठाकुर की बहू
हर हफ्ते IAS क्लियर कर देती है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शराबी ने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया और
अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की....!
.
सुबह जब घर पहुंचा, तो बकरा घर पर ही खड़ा था। 
.
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा - बकरा कहां से आया? 
.
बीवी (गुस्से में) - बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - मैं तो तंग आ गई हूं इस आदमी से,
कोई काम ठीक से नहीं कर सकता...!
.
पति - अरे भाग्यवान, अब क्या खता हो गई मुझसे...?
.
पत्नी - ये कल तुमने गैस खत्म होने पर कैसा सिलिंडर लगाया है,
दो बार दूध गर्म किया, दोनों बार ही फट गया...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू परेशान था...
.
गप्पू ने पूछा - क्या हुआ...?
.
पप्पू - यार लेटर से धमकी मिली है कि
मेरी बीवी से इश्क बंद कर दो, नहीं तो जान से मार दूंगा...!
.
गप्पू - ठीक तो है, बंद कर दो...!
.
पप्पू - लेटर गुमनाम है, समझ नहीं पा रहा हूं
किसकी बीवी से इश्क बंद करना है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - शादी से पहले तो तुम कहते थे कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा।
.
अब क्या हुआ...?
.
पति - सच बताऊं जानू...?
.
पत्नी (खुश होते हुए) - हां बताओ...
.
पति - मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें